Diferent Standards and Trade Tools

Diferent Standards and Trade Tools

  • किसी राशि का मात्रक एवं किसी उत्पाद के आकार-प्रकार आदि का निर्धारित रूप, मानक कहलाता है।
  • भारत में वस्तुओं के मानकीकरण के लिए BIS मानक स्थापित किया गया है।
  • मात्रकों की SI  प्रणाली के अन्तर्गत सात मूल, दो सम्पूरक एवं विभिन्‍न व्युत्पन्न राशियाँ आती है।
  • प्लायर्स उच्च गुणवत्तायुकत स्टील से बनाए जाते हैं, जो छोटे धात्विक अवयवोंको पकड़ने, जकड़ने, खींचने व घुमाने के लिए प्रयोग किए जाते हैं।
  •  विकर्ण कटर प्लायर, जिसे पार्श्व कटिंग प्लायर भी कहते हैं, 100, 125, 140, 160, 180 एवं 200 मिमी की लम्बाई में बनाए जाते हैं।
  •  धातु के छोटे टुकड़ों एवं तारों को बनाने एवं उन्हें आकृति प्रदान करने के लिए फ्लैट नोज प्लायर का प्रयोग किया जाता है।
  •  राउण्ड नोज प्लायर के जॉ की आकृति शंक्वाकार  होती है, जिस कारण इनसे विभिन्‍न परिमापों के वक्र एवं वृत्त बनाना सम्भव होता है।
  •  बेलनाकार वस्तुओं को पकड़ने अथवा जकड़ने के लिए कॉम्बीनेशन प्लायर में एक पाइप ग्रिप प्लायर लगा होता है।
  •  हैमर के प्रमुख भाग फेस, पीन, आईहोल, नेक एवं हैण्डिल होते हैं।
  •  धात्विक चादरों पर प्रयोग किए जाने वाले लकड़ी के बने हैमर, मैलट कहलाते हैं।
  •  फर्मर छेनी की धार कुन्द (खराब) हो जाने पर इसे 'ऑयल स्टोन' या वाटर स्टोन” पर घिसकर तेज की जाती है।
  • विद्युतकार द्वारा प्रयोग की जाने वाली टेनन आरी की लम्बाई 30-40 सेमी होती है।
  •  फेज टैस्टर, 500 वोल्ट की वोल्टेज तक ही कार्य करने में सक्षम होते हैं।
  • इलेक्ट्रीशियन द्वारा नाइफ की कम धार वाली ब्लेड का प्रयोग एस. आई तारों पर इनेमल व गन्दगी हटाने के लिए किया जाता है।
  •  टेस्ट लैम्प का प्रयोग 250 V से अधिक वोल्टेज पर नहीं किया जाता है।
  •  ट्राई स्क्वायर, जिसे गुनिया भी कहते हैं, का प्रयोग वैद्युतिक वायरिंग में समकोणता की परख करने के लिए किया जाता है।
  • 1 मिमी के 100वें भाग तक मापन करने में सक्षम माइक्रोमीटर द्वारा तारों का व्यास ज्ञात किया जाता है।
  •  सुपर इनेमल तारों अथवा केबिल्स के व्यास के साथ-साथ धात्विक चादरों की मोटाई ज्ञात करने के लिए वायर गेज का प्रयोग किया जाता है।
  •  वैद्युतिक एवं इलेक्ट्रॉनिक कार्यों के लिए 15से 35 वाट तक केसोल्डरिंग आयरन प्रयोग किए जाते हैं।
  • केबिल ज्वाइटिंग में जोड़ को गर्म करने तथा सोल्डर को पिघलाने के लिए प्रयुक्त ब्लो लैम्प मिट्टी के तेल से चलने वाला एक प्रकार का स्टोव है।
  •  लाइट एंड फेन के प्रत्येक उप-परिपथ में 10 से अधिक उपभोग बिंदु नहीं होने चाहिए।

 

 

 

Comments

Submit Comments

Course List

Trade - Electrician

Trade - Electrician

Duration:2 Year
Electronics Mechanic

Electronics Mechanic

Duration:2 Year
Health Senitory Inspector

Health Senitory Inspector

Duration:1 Year
E-Learning

E-Learning

Duration:1 Year

Educational video


Subscribe our newsletter